
7 सूत्र : बेहतर जीवन के लिए तन और मन को करें रिसैट एक ऐसी व्यावहारिक गाइड है, जिसे अपने नियंत्रण को वापिस पाने के लिए पढ़ना होगा। इसे द योगा इंस्टीट्यूट की विख्यात और आदरणीय डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने लिखा है। यह गाइड क्रमशः आपके जीवन के सभी पहलुओं में एक संतुलन स्थापित करने और उसे बनाए रखने के महत्त्व के विषय में बताती है।डॉ. हंसाजी अपनी दोस्ताना लेखन शैली और किस्सागोई के साथ उन अभ्यासों और विचार प्रक्रियाओं का वर्णन करती हैं, जो आपको विकसित होने में सहायक होने के साथ-साथ उन बदलावों को अपनाना भी सिखाती हैं, जो आपको जीवन के लिए सही नज़रिया दे सकते हैं। चाहे रात की अच्छी गहरी नींद हो या स्वस्थ खान-पान या फिर ऑफ़िस के तनाव से जूझना, वे अपने विवेक से हर पहलू को सुलझाने में आपकी सहायता करती हैंतो फिर इंतज़ार किस बात का? अभी रीसैट बटन दबाएँ! ।
Imprint: Hind Pocket Books
Published: Jun/2023
ISBN: 9780143460336
Length : 288 Pages
MRP : ₹299.00