
यह किताब मोहब्बत के उस सफ़र की कहानी है, जो आपको सिर्फ़ प्रेम करना नहीं सिखाता, बल्कि आपके भीतर की रोशनी को भी जगाता है—एक ऐसी रोशनी, जो मुश्किल वक़्त में उम्मीद बनकर आपका हाथ थाम लेती है। यह किताब किसी तय कहानी को कहने के लिए नहीं लिखी गई। शायद इसे लिखना इसलिए ज़रूरी था क्योंकि भीतर बहुत कुछ ऐसा था, जिसे चुप रहकर अपने साथ रखना अब मुमकिन नहीं था। यह उन भावनाओं को शब्द देने की कोशिश है, जिन्हें हम अकसर महसूस तो करते हैं, मगर कह नहीं पाते। प्रेम को समझने की इसी कोशिश में यह कहानी अपने किरदारों के साथ आपको भी अपने भीतर झाँकने का मौका देती है। क्योंकि कुछ प्रेम-कहानियाँ ख़त्म होने के बाद भी ख़त्म नहीं होतीं। वे हमारे भीतर कहीं रह जाती हैं—एक सवाल की तरह, एक याद की तरह, और कभी-कभी एक नई उम्मीद की तरह।
Imprint: Penguin Swadesh
Published: Nov/2026
ISBN: 9789377309220 (Paperback)
Length : 160 Pages
MRP : ₹250.00