Publish with Us

Follow Penguin

Follow Penguinsters

Follow Penguin Swadesh

Tilak Hindi / तिलक

महात्मा गांधी के आने से पहले अगर किसी ने भारत की आज़ादी की लौ जलाई, तो वे थे बाल गंगाधर तिलक। तिलक को ‘लोकमान्य’ कहा जाता था, जिसका मतलब है ‘लोगों में सबसे ज़्यादा इज़्ज़तदार’। उन्होंने आज़ादी की लड़ाई को सिर्फ पढ़े-लिखे लोगों की बात से निकालकर आम लोगों का आंदोलन बना दिया। उनकी ज़बरदस्त बातें, उनका लगातार काम और उनके बेबाक विचार अंग्रेज़ों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गए। वैभव पुरंदरे ने अपनी इस किताब में तिलक की पूरी कहानी बताई है। उन्होंने दिखाया है कि कैसे तिलक ने कोंकण के एक छोटे से गाँव से पूरे भारत में अपनी पहचान बनाई। यह कहानी सिर्फ एक नेता के बारे में नहीं है, बल्कि उस हिम्मत और जज़्बे के बारे में है जो आज भी भारत की आत्मा में है। बाल गंगाधर तिलक की कहानी सिर्फ विरोध की नहीं, बल्कि मुश्किलों में भी डटे रहने और पक्के इरादों की मिसाल है। उनके विचार और काम आज भी हमें राह दिखाते हैं।

Jesus Lived in India Hindi / Isa Maseeh Bharat Mein / ईसा मसीह भारत में

होल्गर कर्स्टन की लेखन शैली शोधपूर्ण होते हुए भी सरल, कथात्मक और रोचक है। उनकी अनोखी दृष्टि ने उन्हें आधुनिक धार्मिक-इतिहास लेखन की सबसे चर्चित आवाज़ों में स्थान दिया।
ईसा मसीह भारत में धार्मिक इतिहास को एक नए प्रकाश में देखने की प्रेरक कोशिश है। इस पुस्तक में होल्गर कर्स्टन उन “खोए हुए वर्षों” की खोज करते हैं, जिनमें यीशु का जीवन बाइबिल में वर्णित नहीं है। लेखक तर्क देते हैं कि यीशु ने युवा अवस्था में भारत और हिमालय की यात्रा की, यहाँ के आध्यात्मिक गुरुओं से शिक्षा प्राप्त की और करुणा, प्रेम तथा अहिंसा के सिद्धांत सीखे—जिन्होंने बाद में उनकी शिक्षाओं का आधार बनाया।
कर्स्टन न केवल तिब्बती पांडुलिपियों, बौद्ध मठों और इस्लामी स्रोतों का उल्लेख करते हैं, बल्कि भारत के लद्दाख क्षेत्र में “यीशु की समाधि” जैसी विवादास्पद किंवदंतियों पर भी प्रकाश डालते हैं। पुस्तक का सबसे साहसिक दावा यह है कि क्रूस पर चढ़ाए जाने के बाद भी यीशु जीवित बच गए और पुनः भारत लौट आए, जहाँ उनकी मृत्यु प्राकृतिक रूप से हुई।

Bharat Bharti / भारत भारती

भारत-भारती राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त द्वारा रचित एक अत्यंत प्रसिद्ध हिंदी काव्य-ग्रंथ है। भारत-भारती को तीन मुख्य खंडों में बाँटा गया है :
अतीत खंड : इस खंड में भारतवर्ष के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सभ्यता, संस्कृति, कला-कौशल और वीर पुरुषों के आदर्शों का गुणगान किया गया है।
वर्तमान खंड : कवि ने इस भाग में तत्कालीन भारत की दुर्दशा, सामाजिक कुरीतियों, अवनति और ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के कारण हुए पतन का चित्रण किया है।
भविष्यत् खंड : इस अंतिम खंड में भारतीयों को उनके कल्याण की ओर अग्रसर होने और एक उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया है।
भारत-भारती की लोकप्रियता का आलम यह रहा है कि आज से 100 वर्ष पूर्व ही प्रभातफेरियों, राष्ट्रीय आंदोलनों, शिक्षा संस्थानों, प्रातःकालीन प्रार्थनाओं में भारत-भारती के पद गाँवों-नगरों में गाए जाने लगे थे। आज भी 12वीं, बीए, एमए, यूपीएससी, आईरईईटी, सीयूईटी, यूजीसी नेट इत्यादि परीक्षाओं में भारत-भारती से संबद्ध प्रश्न पूछे जाते हैं, इसीलिए इस पुस्तक में विशेष प्रश्नोत्तरी भी दी गई है।

Upanishads and J Krishnamurti

The book offers a compelling exploration of J. Krishnamurti’s teachings and the wisdom of the Upanishads. Drawing from Sri M’s rich background in various religious philosophies including in Hinduism, Islam, Christianity, and Buddhism, it brings a rare breadth of perspective to questions of faith and spiritual inquiry. Sri M’s personal encounters with Krishnamurti and other religious thinkers add authenticity and immediacy to the narrative. The result is a thought-provoking examination of tradition and transcendence that invites readers to reflect critically on organized religion and the pursuit of truth.

The Founder Manual

This book is for anyone dreaming of starting their venture, those already on their entrepreneurial journey, or even those who have seen family members run a successful business and underestimated the challenges involved. Each chapter in The Founder Manual discusses one key concept, backed by insights and real stories from elite founders, who have gone through the grit of running a start-up. And because they have overcome the challenges thrown at them, they have accumulated wisdom and practical approaches that can benefit other entrepreneurs who would be walking on the same path.

The Hawk’s Quest

In this incredible retelling of the Mahabharata, Shakuni is no longer the villain history remembers, but a man forged in the fires of familial massacre. A wily strategist, yes; but also Shakuni the King, the brother, the son, the husband, and the father. The Hawk’s Quest is a gripping narrative of the single-minded execution of a vow of revenge. But it is not one born of malice, rather of a desperate need to reclaim the stolen dignity of lineage revealing the raw humanity beneath the strategist’s mask.

The Best of Urdu Short Stories

Urdu Literature has provided a scintillating treasure house of fiction beginning from the earliest novels like Umrao Jan Ada (1900) to Kai Chand the Sar-e Asman (2006). But it is in the genre of short story that Urdu literature truly shines with a galaxy of writers and rich narratives. In this rigorously curated and distinctive anthology, we bring to lovers of Urdu literature, the best of writers such as Premchand, Ismat Chughtai, Manto, Rajinder Singh Bedi, Intizar Husain, Hajra Masroor, to Khalid Jawed and Ali Akbar Natiq.

Sukha Patta/सूखा पत्ता

सूखा पत्ता अमरकान्त की ही नहीं, बल्कि पिछले बीस वर्षों में लिखे गए हिन्दी उपन्यासों में भी एक महत्त्वपूर्ण रचना है। आजादी से पहले के पूर्वी उत्तर प्रदेश का कस्बाई परिवेश और इसका कि शोर कथानायक कृष्ण यहाँ असाधारण रूप में चित्रित हुए हैं। 

Kajar Ki Kothari/काजर की कोठरी

महान लेखक बाबू देवकीनंदन खत्री का यह महत्त्वपूर्ण उपन्यास है। अकूत दौलत को देखकर भला किसका मन नहीं ललचा जाता और वह उसे पाने के लिए किसी भी हद तक गिर जाता है। ऐसी ही घटना पर आधारित यह उपन्यास मन को विचलित कर देता है।
एक बड़े जमींदार लालसिंह की अकूत दौलत को हड़पने की साजिश और साथ ही उसे निष्फल करने के प्रयासों की अत्यंत दिलचस्प दास्तान इस उपन्यास में उकेरी गई है।
लालसिंह ने अपनी तमाम दौलत को एक सशर्त वसीयतनामे के द्वारा अपनी इकलौती बेटी सरला के नाम कर दिया है। यही कारण है कि शादी के ऐन वक्त लालसिंह के दुष्ट भतीजे सरला को ही उठा ले जाते हैं और उसे कैद कर लेते हैं। 

Tipu Sultan

the inspiring life story of the great great patriot Tipu Sultan has been engraved. This book, equipped with beautiful pictures, is very useful for children.

error: Content is protected !!