Publish with Us

Follow Penguin

Follow Penguinsters

Follow Penguin Swadesh

The Boy with Broken Heart (Hindi)/Toote Dilwala/टूटे दिल वाला

इस उपन्यास की कहानी उस कहर ढाने वाली घटना के दो साल बाद कहीं शुरू होती है, जब रघु एक रात ब्राह्मी को नहीं बचा सका था। उस रात सब कुछ खोकर रघु दुनिया से दूर कहीं छिप जाना चाहता था। लेकिन रघु के जीवन में अद्वैता के आने के साथ ही जैसे कोई धुंधली राह रौशन हो जाती है। परंतु अद्वैता रघु की ओर जितना खिंचती जाती है, रघु उससे उतना ही दूर भाग जाना चाहता है।
अद्वैता यह पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ती कि रघु उससे दूरी क्यों बना रहा है? वह क्या छुपा रहा है और उसे इस कदर तोड़कर किसने छोड़ दिया?क्या अद्वैता को इस उलझन का कोई सिरा मिला? क्या उसका प्यार रघु के दिल के दर्द की दवा बन सका? क्या टूटे दिलवाले को कोई जोड़ सका? जवाब है आपके हाथ में थमी इस किताब में! 

The High 5 Habits (Hindi)/The High 5 Habit/द हाई 5 हैबिट

इस पुस्तक से आप यह भी सीखेंगे कि कैसे…
• सेल्फ़-डाउट, ईर्ष्या, डर और अनवर्दीनेस को शक्तिशाली प्रेरक तत्वों में बदलें
• सरल तरीकों से हर दिन रॉक-सॉलिड कॉन्फ़िडेंस बनाएँ
यह किताब इस बारे में नहीं है कि आप पहले से क्या करते आ रहे हैं। यह किताब इस बारे में भी नहीं है कि आप अपनी दोस्तियाँ या रिश्ते कैसे निभाते हैं। यह किताब सिर्फ आपके बारे में है।
इस किताब से आप सीखेंगे कि अपने जीवन के सेंटर पॉइंट को कैसे पहचानें जो कि आप खुद हैं।
मेल रॉबिंस अपने ख़ास वैज्ञानिक समझ से सिखाती हैं कि खुद पर विश्वास करने की आदत कैसे बनाएँ, जिससे आपका रवैया, मानसिकता और व्यवहार अपने भले के लिए बदले। अब अपने और आत्मविश्वास से भरपूर खुशहाल संतुष्ट जीवन में हंसने-खेलने और सीखने के लिए तैयार हो जाइए।
पाइए वो कॉन्फ़िडेंस जो जीवन को ज़बर्दस्त बनाए; तो हाई फ़ाईव कीजिए और शुरू हो जाइए!  

Bravehearts of Bharat (Hindi)/Shauryagathayen/शौर्यगाथाएँ

यह किताब भारतीय इतिहास के उन पंद्रह भूले-बिसरे और गुमनाम बहादुर स्त्री-पुरुषों के कृत्यों, कालखंड और उनके योगदानों पर प्रकाश डालती है जिन्होंने न केवल रणभूमि में हथियार उठाए बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी आशा की किरण जलाए रखी।
उन्होंने धर्म और अपनी स्वतंत्रता की रक्षा के लिए आक्रांताओं से बहादुरी पूर्वक लोहा लिया।
मणिपुर के राजर्षि भाग्यचंद्र जय सिंह, अहमदनगर की चांद बीबी, असम के लचित बरफुकन, अवध की बेगम हजरत महल, उल्लाल की रानी अब्बक्का चौटा, त्रावणकोर के मार्तंड वर्मा, वारंगल की रानी रुद्रम्मा देवी, गुजरात की रानी नायकी देवी और बंदा सिंह बदादुर कुछ ऐसे ही योद्धा हैं जो अपने देश की संस्कृति और परंपरा के लिए लड़े थे। 

7 Rules To Reset Your Mind and Body for Greater Well-being (Hindi)/7 Sutra/7सूत्र

7 सूत्र : बेहतर जीवन के लिए तन और मन को करें रिसैट एक ऐसी व्यावहारिक गाइड है, जिसे अपने नियंत्रण को वापिस पाने के लिए पढ़ना होगा। इसे द योगा इंस्टीट्यूट की विख्यात और आदरणीय डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने लिखा है। यह गाइड क्रमशः आपके जीवन के सभी पहलुओं में एक संतुलन स्थापित करने और उसे बनाए रखने के महत्त्व के विषय में बताती है।डॉ. हंसाजी अपनी दोस्ताना लेखन शैली और किस्सागोई के साथ उन अभ्यासों और विचार प्रक्रियाओं का वर्णन करती हैं, जो आपको विकसित होने में सहायक होने के साथ-साथ उन बदलावों को अपनाना भी सिखाती हैं, जो आपको जीवन के लिए सही नज़रिया दे सकते हैं। चाहे रात की अच्छी गहरी नींद हो या स्वस्थ खान-पान या फिर ऑफ़िस के तनाव से जूझना, वे अपने विवेक से हर पहलू को सुलझाने में आपकी सहायता करती हैंतो फिर इंतज़ार किस बात का? अभी रीसैट बटन दबाएँ! ।

#Tatastories (Hindi)/#Tatastories/#टाटास्टोरीज़

टाटा स्टोरीज़ टाटा समूह से जुड़े व्यक्तियों, घटनाओं और जगहों की ऐसी छोटी-छोटी कहानियों का संग्रह है जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं और जिन्होंने आधुनिक भारत को गढ़ने में अहम भूमिका निभाई हआर्थिक मंदी से निपटने के लिए इस्तेमाल हुए एक ऐसे हीरे की कहानी जो आकार में मशहूर कोहीनूर से दोगुना था, एक ऐसे अपेक्षित कम चर्चित युवा संत की कहानी जो बाद में स्वामी विवेकानंद के नाम से मशहूर हुए, ओलंपिक में जाने वाली पहली भारतीय टीम की विलक्षण कहानी, भारत की पहली कामर्शियल एयरलाइन और पहली घरेलू कार की कहानी, भारतीय सड़कों पर दौड़ने वाले लाखों ट्रकों के ऊपर ‘ओके टाटा’ के लिखे जाने की कहानी, एक मशहूर दौड़ की कहानी जिसे जीता भी गया और हारा भी, और इस तरह की ऐसी बहुत सी रोचक कहानियाँ।  ै।

Chaaho Aur Pa Lo/चाहो और पा लो

जीवन के कई पहलू हैं : परिवार, रिश्ते, शिक्षा, करियर, रोजगार, स्वास्थ्य और न जाने कितनी ऐसी चीजें, जिन पर निर्भर होती है हमारी खुशहाली और कामयाबी। समय की धारा में बहते, हम इनमें कहीं न कहीं उलझते, अटकते और लड़खड़ाते रहते हैं। जीवन-सागर में ऐसी भी लहरें उठती हैं, जिनकी चपेट में आकर हम डूबने-से लगते हैं। तब हमें तलाश होती है एक नाव की, एक पतवार की, एक नाविक की जो हमें भवसागर पार करा दे। सद् गुरु और उनकी यह किताब जीवन के लिए उसी नाविक का काम करती है जो हमारी जीवन-नैया को भंवर से बाहर निकालती है। 

Mitr Koun?/मित्र कौन?

इस पुस्तक में महात्मा बुद्ध और उसके धम्म को लेकर ओशो द्वारा दिए गए प्रवचनों का संकलन है।
द्रष्टा हो जाना बुद्ध हो जाना है। बुद्धत्व कुछ और नहीं माँगता, इतना ही कि तुम जागो, और उसे देखो जो सबको देखने वाला है। विषय पर मत अटके रहो। दृश्य पर मत अटके रहो। द्रष्टा में ठहर जाओ। अकंप हो जाए तुम्हारे द्रष्टा का भाव, साक्षी का भाव, बुद्धत्व उपलब्ध हो गया। और ऐसा बुद्धत्व सभी जन्म के साथ लेकर आए हैं। इसलिए मैं तुमसे कहता हूँ, बुद्धत्व जन्मसिद्ध अधिकार है। इस पुस्तक में महात्मा बुद्ध के सारे ज्ञान का सारांश दिया गया है। 

Aatmkranti/आत्मक्रांति

ऊर्जा का क्षण-क्षण उपयोग : धर्म
जो बुद्ध के पास था, ठीक उतना ही लेकर तुम भी पैदा हुए हो। तुम्हारी वीणा में और बुद्ध की वीणा में रत्ती भर का फासला नहीं है। भला तुम्हारे तार ढीले हों, थोड़े कसने पड़ें। या तुम्हारे तार थोड़े ज्यादा कसे हों, थोड़े ढीले करने पड़ें। या तुम्हारे तार वीणा से अलग पड़े हों और उन्हें वीणा पर बिठाना पड़े। लेकिन तुम्हारे पास ठीक उतना ही सामान है, उतना ही साज है, जितना बुद्ध के पास। अगर बुद्ध के जीवन में संगीत पैदा हो सका, तुम्हारे जीवन में भी हो सकेगा।  

Qaidi/क़ैदी

‘कौन कहता है कि मैं दुर्बल हो गया हूँ?’
‘तुम खुद देख रहे होगे।’
‘दिल की आग जब तक नहीं बुझेगी, आइवन नहीं मरेगा, मि. जेलर, सौ वर्ष तक नहीं, विश्वास रखिए।’
चौदह साल तक निरन्तर मानसिक वेदना और शारीरिक यातना भोगने के बाद आइवन ओखोटस्क जेल से निकला; पर उस पक्षी की भाँति नहीं, जो शिकारी के पिंजरे से पंखहीन होकर निकला हो बल्कि उस सिंह की भाँति, जिसे कठघरे की दीवारों ने और भी भयंकर तथा और भी रक्त-लोलुप बना दिया हो। उसके अन्तस्तल में एक द्रव ज्वाला उमड़ रही थी, जिसने अपने ताप से उसके बलिष्ठ शरीर, सुडौल अंग-प्रत्यंग और लहराती हुई अभिलाषाओं को झुलसा डाला था। 

Manifest like You Mean It: The Truth about Creating a Life That Reflects Your Highest Self

Discover the you that’s been whispering your name all along!

Manifest Like You Mean It is a transformative guide where science meets soul—blending spiritual growth, neuroscience, emotional intelligence, and psychology to help you awaken, heal, and manifest from your higher self.

In a world chasing perfection and certainty, this book is a manifestation journey that leads beyond illusion and into the stillness of authentic being. Through heartfelt storytelling and timeless wisdom, it shows how your challenges can become catalysts for self-realisation, inner peace, and conscious living.

In this book, you will learn to:

• Witness your mind without becoming its captive
• Awaken emotional intelligence as your inner compass
• Manifest a life aligned with truth, purpose, and clarity
• Reclaim your authentic power through awareness and surrender

This is not about becoming someone new; it’s about remembering your divine wholeness. You were never lost . . . you were always awakening into who you were meant to be.

error: Content is protected !!