
भारत के लिए पिछली शताब्दी चुनौतियों और बदलाव भरी रही है। इस शताब्दी में हुए बदलावों पर रामचंद्र गुहा जैसे अध्येताओं ने पैनी नज़र रखी है। यह पुस्तक उस नज़र का परिणाम है। यह पुस्तक रामचंद्र गुहा के निबंधों का संग्रह है, जिनमें उन्होंने इंसान, राजनीति और भूगोल के साथ भारत के आगे बढ़ने की यात्रा को संजोया है। इस पुस्तक के निबंध कालातीत हैं, जो अनेक युगों से संवाद करते हैं। इस पुस्तक के निबंध देश की थाती बने कुछ लोगों से मुलाकात कराते हैं, तो उन परिस्थितियों से भी संवाद कराते हैं, जिनके साथ भारत आगे बढ़ रहा है।
Imprint: Penguin Swadesh
Published: Jan/2025
ISBN: 9780143467458 (Paperback)
Length : 432 Pages
MRP : ₹599.00