Publish with us

Follow Penguin

Follow Penguinsters

Follow Hind Pocket Books

Pankaj Dubey/पंकज दुबे

पंकज दुबे फ़िल्म निर्माता और द्विभाषी लेखक हैं। उनकी सभी किताबें–व्हाट अ लूज़र, इश्कियापा : टु हैल विद लव, लव करी और ट्रेडिंग इन लव पेंगुइन से प्रकाशित हुई हैं और हिंदी में भी उनकी ही लिखी हुई हैं।
आप अपने लेखन की चतुराई भरी हास्य शैली से सामाजिक-राजनीतिक अनदेखी प्रवृत्तियों पर दबाव बनाते हैं। आप लंदन में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के साथ बतौर जर्नलिस्ट काम कर चुके हैं। आपको 2016 में एशिया के तीन उपन्यासकारों में से सियोल आर्ट स्पेस, येओहुई, दक्षिण कोरिया में प्रतिष्ठित राइटर्स रेजीडेंसी के लिए भी चुना गया था। आपको 2018 में यूके की ब्रिटिश संसद, हाउस ऑफ लॉर्ड्स, में “साहित्य और कहानी” के लिए “ग्लोबल इनोवेंचर अवॉर्ड” से भी सम्मानित किया गया। पंकज दुबे को @carryonpd पर फॉलो किया जा सकता है और उनके बारे में अधिक जानकारी के लिए www.pankajdubey.in पर लॉगइन किया जा सकता है। 

Books by the author

error: Content is protected !!