Publish with Us

Follow Penguin

Follow Penguinsters

Follow Penguin Swadesh

Telgu Ki Shreshtha Kahaniyan / तेलुगु की श्रेष्ठ कहानियाँ

इस पुस्तक की कहानियों को पढ़कर दक्षिण भारत की सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं का अनायास ही आभास हो जाता है। हरेक कहानी पाठक के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ती है।
तेलुगु की कुछ श्रेष्ठ कहानियों में अडवि बापिराजु की भावना प्रधान और ऐतिहासिक प्रेम कहानियाँ, गुरजाड अप्पाराव की व्यंग्य प्रधान कहानियाँ, कविकोंडल वेंकटेश्वरराव की ग्राम्य जीवन पर कहानियाँ, चलम की विद्रोह और क्रांति का प्रतीक कहानियाँ, सुखरम प्रताप रेड्डी की कहानियाँ और मुनिमाणियम् नरसिंहराव की हास्य रस वाली कहानियाँ शामिल हैं। यह सभी कहानियाँ सीधे तेलुगु से हिंदी में अनुवाद की गई हैं।

Us Paar / उस पार

एक महारानी ने किस प्रकार आचार्यजी के द्वारा दूसरी रानी की हत्या करानी चाही? एक व्यक्ति ने फिल्म प्रोड्यूसर बनकर किस तरह आचार्यजी को ठगा?
किन-किन मार्मिक परिस्थितियों में उन्हें चार शादियाँ करनी पड़ीं? अपने जीवन-काल में उन्हें कैसी-कैसी अभागिन अबलाओं के कारण मानसिक क्लेश झेलने पड़े? इस प्रकार की अनेक सच्ची तथा हृदयस्पर्शी घटनाओं का ब्यौरेवार चित्रण है इस पुस्तक में, जो आचार्य चतुरसेन के कथा-साहित्य से भी बढ़कर पठनीय है।

Vasant Sundari / वसंत-सुंदरी

“सरस्वती मैंने तुम्हारा सौंदर्य देखा है। एक ऐसा सौंदर्य, जो केवल शरीर का ही नहीं, हृदय का था, ज्ञान का था। क्या कभी पहले इस पृथ्वी पर ऐसे सौंदर्य ने जन्म लिया था?”
यह थी वसंत-सुंदरी सरस्वती, जिसका सौंदर्य सचमुच मेनका जैसी अप्सरा के रूप-लावण्य को भी मात करता था, लेकिन वह बहुत बड़ी विदुषी भी थी।
एक थे राजा इंद्रदेव, जो हर साल एक अभूतपूर्व सुंदरी का चयन करते थे, उसे एक वर्ष अपनी संगिनी बनाकर उससे एक पुत्र की प्राप्ति करते और फिर उसका किसी राजकर्मी से विवाह करा देते थे। यह विकृत और घृणा करने योग्य प्रथा थी, पर जो भी राजाज्ञा का उल्लंघन करता, उसके परिवार को मृत्यु-दंड भोगना पड़ता। सरस्वती ने प्रण किया कि वह सबको बचाने के लिए और राजा को उद्दंडतापूर्ण कार्यों से रोकने के लिए अपने आपको समर्पित कर देगी।
उसने ऐसा ही किया अंत में राजमहल का सुख त्याग कर भिक्षुणी बन गई। फिर एक दिन ऐसा आया कि ‘संघ’ के भिक्षु वासुमित्रा के साथ संन्यास त्याग गृहस्थ आश्रम में प्रवेश कर लिया और एक पुत्र को जन्म दिया।
. . .और एक दिन फिर अपने धर्म, दर्शन और संस्कृति के बीज घर-घर में रोपने के लिए निकल पड़ी श्वेत वस्त्र धारण करके।

Vipradas / विप्रदास

यदि किसी को भारत के ग्राम्य जीवन के दर्शन करने हों तो उसे शरतचंद्र के उपन्यास पढ़ लेने चाहिए, बस सारा भारत चलचित्र की भाँति ही उसकी आँखों के सामने हाजिर हो जाएगा।
समाज के तथाकथित उच्च, विशेषतया ब्राह्मण वर्ग में पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों का कितना और किस प्रकार शोषण किया जाता रहा है, इस का प्रत्यक्ष उदाहरण है शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का बहुचर्चित उपन्यास ‘विप्रदास’।
ऊँच-नीच, छुआछूत, संध्या पूजा आदि पाखंडों के चलते समाज में सरल हृदया नारियों की कोमल भावनाओं से कैसे खिलवाड़ किया जाता है—यह भी विप्रदास का प्रमुख वर्ण्य विषय है। परंपरागत बंधनों से मुक्त होने की छटपटाहट को रेखांकित करना शरतचंद्र की प्रमुख विशेषता है, जो विप्रदास में भी सहज ही देखी जा सकती है। इसका अनुवाद सीधे बंगाली भाषा से किया गया है।

Vishwa Ki Classic Kahaniyan / विश्व की क्लासिक कहानियाँ

इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, नार्वे, रूस, स्वीडन आदि देशों की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास को दर्शाती 15 महान कहानियों का अनुपम संकलन साहित्य समाज का दर्पण होता है! इसलिए यदि किसी देश की सभ्यता संस्कृति और इतिहास की अतल गहराई में उतरना चाहते हैं, तो उस देश के कथा-साहित्य को पढ़ डालिए, बस आपके मन की मुराद पूरी हो जाएगी। इस संकलन में इंग्लैंड, जर्मनी, फ्रांस, नार्वे, स्वीडन, रूस, बेल्जियम, चेकोस्लोवाकिया आदि देशों के महान कथाकारों की प्रसिद्ध कहानियों को संकलित किया गया है। इन कहानियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इन्हें अनुवाद करते समय मूल लेखकों की भावनाओं को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखा गया है, साथ ही उनकी शैली का भी रसास्वादन होता है। अत्यंत सरल एवं सरस भाषा में रूपांतरित ये कहानियां वास्तव में दर्जनभर से अधिक देशों के सांस्कृतिक दर्पण का कार्य करने में सक्षम हैं। ये कहानियां उत्कृष्टता की दृष्टि से अपनी कसौटी पर खरी उतरती हैं, इसलिए कालजयी कथाओं की श्रेणी में स्थान पाने में सफल हुई हैं।

Narendra Kohli Ki Yaadgari Kahaniyan / नरेन्द्र कोहली की यादगारी कहानियाँ

नरेन्द्र कोहली की यादगारी कहानियां साहित्य से अधिक पाठकों की अपेक्षा पर ज़्यादा खरी उतरती हैं। कथा चरित्रों एवं पात्रों के माध्यम से आधुनिक समाज की समस्याओं और उनके समाधान को समाज के समक्ष प्रस्तुत करना नरेन्द्र कोहली की अनन्यतम विशेषता है। कोहली जी सांस्कृतिक राष्ट्रवादी साहित्यकार हैं, जिन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से भारतीय जीवन-शैली एवं दर्शन का सम्यक परिचय कराया है। इसलिए इनकी कहानियां मनोरंजन के साथ-साथ प्रेरणाप्रद भी हैं और मार्गदर्शक भी। इस संकलन में सभी कहानियां मूल प्रामाणिक पाठ के साथ दी गई हैं, ताकि पाठकों के साथ-साथ ये शोधार्थियों के लिए भी उपयोगी हों। कालजयी कथाकार एवं मनीषी डॉ नरेन्द्र कोहली की गणना आधुनिक हिंदी साहित्य के सर्वश्रेष्ठ रचनाकारों में होती है। कोहली जी ने साहित्य की सभी प्रमुख विधाओं (यथा उपन्यास, व्यंग्य, नाटक, कहानी) एवं गौण विधाओं (संस्मरण आदि) और आलोचनात्मक साहित्य में अपनी कलम चलाई। उन्होंने शताधिक श्रेष्ठ ग्रंथों का सृजन किया।

Chandranath / चन्द्रनाथ

यह कहना अतिशयोक्ति न होगी कि यदि बंगला साहित्य में से शरत् को हटा दिया जाए, तो उसके पास जो कुछ शेष रहेगा वह न रहने के बराबर ही होगा। शरत् ने बंगला साहित्य को समृद्ध ही नहीं किया है अपितु उसे परिमार्जित भी किया है। धर्म के नाम पर समाज के ठेकेदार, आम आदमी पर किस तरह हावी होते हैं यह सर्वविदित है? उन्हें अपने चंगुल में फँसाने के लिए इन ठेकेदारों ने क्या—क्या प्रपंच नहीं किए? ‘चंद्रनाथ’ ऐसा उपन्यास है, जिसका नायक परंपरागत सामाजिक बंधनों और संकीर्ण मानसिकताओं का शिकार है, अंततः क्या वे रूढ़िवादी सामाजिक बंधनो को तोड़ सके या समाज की बुराइयो से लड़ सके? भारतीय साहित्यकार शरतचन्द्र के अनूठे उपन्यास का सरल हिंदी अनुवाद, जो सभी वर्ग के पाठकों के लिए रोचक, सरल एवं सुबोध एवं संग्रहणीय है।

The Jealous Wife

The Jealous Wife is a twisted, page-turning psychological thriller that will have you guessing until the very end.

She wants my husband.
She wants my life.

About to become parents, my husband and I decide to move to my small hometown to be closer to my family. Everything was perfect until I met our new neighbor- the reason I moved away to begin with.

Kelly Van Patten.

She’s the epitome of beauty. With her radiant blond hair, captivating blue eyes and a smile so warm and caring, it’s no wonder everyone adores her…?except me.

Even my husband is falling for her charm and manipulation, or worse, falling for her.

When Kelly slips and accidentally shows her true colors, I realize something even worse. Does she know what I’ve been hiding?

All I want is to start my family.
She has something more sinister in mind.

  • Fast-paced & unputdownable – A tense, twist-filled psychological thriller that will keep you guessing until the final page.
  • Dark twists and shocking turns – Perfect for fans of Gone Girl, The Wife Between Us, and The Silent Patient.
  • Short, sharp chapters – Ideal for readers who love thrillers you can binge in one breathless sitting.
  • A fresh take on revenge – What happens when the cheater isn’t the only one hiding something?
  • Perfect gift for thriller lovers – Addictive, unpredictable, and impossible to forget.

Begampul Se Daryaganj / बेगमपुल से दरियागंज

हिंदी पल्प की दुनिया का एक ऐसा अध्ययन जिसमें अंतरराष्ट्रीय प्रेरणाओं और भारतीय भाषाओं के लोकप्रिय साहित्य का सही तरीके से लेखा-जोखा किया गया है। इसमें बातचीत, बैठकें, कहानियाँ, शोध और विश्लेषण शामिल हैं। बेगमपुल एक ऐसी जगह है जहाँ कई पल्प लेखक तब घूमते रहते थे जब मेरठ हिंदी पल्प का बाज़ार हुआ करता था। दिल्ली के दरीबा और खारी बावली से पहले मेरठ के शास्त्री नगर-ईश्वर नगर, वाराणसी और इलाहाबाद (अब प्रयागराज) का बोलबाला था। स्कूली किताबों में छिपकर इसे पढ़ने के लिए पागल पाठकों के लिए यह जादू कैसे पैदा हुआ? “बेगम पुल से दरियागंज—देसी पल्प की दिलचस्प दास्तान” हिंदी पल्प साहित्य के समृद्ध ताने-बाने की एक दिलचस्प खोज पेश करती है, इसकी जड़ों, विकास और इसे आकार देने वाले प्रतिष्ठित व्यक्तियों की खोज करती है। यह उन चहल-पहल भरी सड़कों, जीवंत कवर और आकर्षक कहानियों के प्रति श्रद्धांजलि है, जिन्होंने लाखों लोगों को आकर्षित किया।

Queen of Water (Queen Series)

The Kaveri is eternal; it will never let us down—and we Cholas live by this adage.’

Kundavai is the daughter of the mighty Sundara Chola. She glories in the history of her dynasty and their victories in their perpetual battles for supremacy against the Cheras and Pandyas, and tries to understand the nature of power. She also constantly challenges herself—in ways discouraged by her mother, who wants her to embrace traditional feminine pursuits.

When an assassination puts her family at threat, Kundavai must discover the dark secrets that lie hidden. She is determined to protect the Chola legacy, even if that comes at the expense of sacrificing her own hopes for the future . . .

This dazzling new novel by acclaimed historian Devika Rangachari delves into the little-known story of the woman who was advisor to two of the mightiest monarchs of medieval India.

error: Content is protected !!