प्रस्तुत पुस्तक पाठकों के लिए एक गुलदस्ता है; यह द टाइम्स ऑफ इंडिया के स्तंभ ‘द स्पीकिंग ट्री’ धारावाहिक रुप में प्रकाशित सद्गुरु के आलेखों का संग्रह है। इन रचनाओं ने एकरसता और अशांति से घिरे लोगों के जीवन में नित्य प्रति सौंदर्य, हास्य, स्पष्टता और विवेक की शालीनता प्रवाहित की है।
सद्गुरु के मौलिक विचारों, स्पष्ट टिप्पणियों और समसामयिक मसलों पर दिए गए बयानों ने कभी-कभी विवाद पैदा किए हैं, पर उनसे राष्ट्रीय बहस में एक अलग रंगर और जीवंतता का संचार हुआ है। रुढ़ियों और परम्परागत विचारों से अलग नए दृष्टिकोण जगाकर पाठकों को चौंका देने वाली ये रचनाएँ, अपनी सौम्य सुगंध से भोर को भिगोते फूलों की तरह उत्साह और प्रेरणा प्रदान करती है।हमारी नजरों के सामने खिले फूलों की तरह इनमें आग्रहपूर्ण आमंत्रण है। सुवास आ आमंत्रण-सुवास जो मदहोश कर देती है, जो हमें याद दिलाती है कि जीवन कोई उलझी हुई पहेली नहीं है, बल्कि एक राज है जिसे अनुभव किया जा सकता है।
Catagory: Non Fiction
non fiction main category
Hriday Ki Pyas/हृदय की प्यास
हृदय की प्यास आचार्य चतुरसेन का अत्यंत महत्त्वपूर्ण उपन्यास है। इसमें उन्होंने ऐसे युवक-युवतियों की सरस कथा कही है, जो वासनाओं की ओर झुकते हैं और फिर भावना तथा कर्तव्य की पहेली को सुलझाने के प्रयास में लग जाते हैं। प्रारंभ से अन्त तक पठनीय एक अत्यंत रोचक उपन्यास।
Patthar Yug Ke Do But/पत्थर युग के दो बुत
भारतीय साहित्य में अधिकतर प्यार करने वाले युवा-युवतियों की कहानियाँ पढ़ने को मिली हैं। विवाह के बाद घटने वाली घटनाओं पर बहुत कम साहित्य लिखा गया है। इस कमी को यह उपन्यास पूरा करता है। आचार्य चतुरसेन के इस उपन्यास में सभी पात्र अपने पति या पत्नियों के अतिरिक्त अन्य व्यक्तियों के प्रति आकृष्ट हैं। वे साँपों की इस घाटी में आँख मूंदकर बढ़ते चले जाते हैं और तब तक नहीं रुकते जब तक विनाश सामने नहीं आ जाता। समाज में आज भी स्त्री-पुरुष के विवाहेतर संबंध अनुचित माने जाते हैं लेकिन ये सम्बन्ध अस्वाभाविक नहीं हैं। इसी विषय-वस्तु को आधार बनाकर एक मनोरंजक वर्णन आचार्य चतुरसेन ने किया है साथ ही इसकी कथा का गठन भी ऐसा है कि पाठक के मर्म को छुए बिना न रहे।
Rashtrapati Radhakrishnan/राष्ट्र्पति राधाकृष्णन
राष्ट्रपति राधाकृष्णन् इस युग के एक महान दार्शनिक और तत्त्व-चिन्तक के रूप में विश्व-विख्यात हैं। सारे संसार के विद्वान उन्हें प्रखर विद्वान की दृष्टि से देखते हैं। राजनीति से दूर रहते हुए भी उन्होंने भारतीय स्वाधीनता-आंदोलन में और स्वतंत्र भारत के निर्माण में भारी योगदान दिया है। विख्यात पत्रकार अवनीन्द्रकुमार विद्यालंकार ने अपनी इस पुस्तक में डा० राधाकृष्णन के प्रेरणाप्रद जीवन और उनके युगान्तरकारी विचारों का पूर्ण प्रामाणिक परिचय प्रस्तुत किया है।
Gautam Adani (Hindi)/Gautam Adani/गौतम अदाणी
गौतम अदाणी एक ऐसे बिज़नेस एंपायर के संचालक हैं जिसमें पोर्ट्स, रिन्युअल एनर्जी, हवाई अड्डे, सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन, पावर ट्रांसमिशन, थर्मल पावर, खाद्य तेल, सीमेंट और रेलवे लाइनें शामिल हैं और अब उनका ही अदाणी समूह जल्द टेलीकम्युनिकेशंस, डेटा सर्विसेज़, तांबा, एल्यूमिनियम और इस्पात उत्पादन जैसे क्षेत्रों में प्रवेश करने की तैयारी में है। वर्तमान में, अदाणी एशिया के साथ ही विश्व के टॉप वेल्थ जेनेरेटर्स में गिने जाते हैं। समाचारों की सुर्ख़ियों में बने रहने के बावजूद, स्वनामधन्य इस बिज़नेसमैन के बारे में, या उनकी प्रेरणाओं, दृष्टिकोण, जीवन और सफलता से जुड़ी यात्रा के बारे में बहुत कम जानकारियाँ उपलब्ध हैं।
यह किताब इसी कमी को पूरी करती है। लम्बे समय से गौतम अदाणी के करियर को अपनी पैनी दृष्टि से देखने वाले और भारत के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक, आरएन भास्कर ने यह अनूठी किताब लिखी है जिसमें कठिन तथ्यों को एक कहानी के जैसे पेश किया गया है।
Indians (Hindi)/Indians/इंडियंस
एक विचार, एक हकीकत और एक पहेली है भारतीय सभ्यता। इस दिलचस्प किताब में नमित अरोरा हमें इतिहास की हज़ारों साल की अविस्मरणीय यात्रा पर ले जाते हैं जिसमें वे भारतीयों के सामाजिक और सांस्कृतिक पड़ावों का ब्योरा देते हैं। वे उनकी राजनीतिक उथल-पुथल और प्रतिद्वन्दिता, उनके रीति-रिवाज, व्यवसाय और पर्व-त्योहारों पर गौर करते हैं। इस क्रम में अरोरा छह ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा करते हैं—हड़प्पा कालीन धोलावीरा, नागार्जुनकोंडा में इक्ष्वाकुओं की राजधानी, बौद्धों का ज्ञान केंद्र नालंदा, रहस्यपूर्ण खजुराहो, हम्पी में विजयनगर साम्राज्य की राजधानी और ऐतिहासिक बनारस। अपने सुस्पष्ट विश्लेषण, स्थानीय कहानियों और चित्रों के माध्यम से वे इसे जीवंत बनाते हैं। साथ ही उनकी इस पुस्तक में भारत आने वाले मशहूर यात्रियों मसलन मेगस्थनीज़, ह्वेनसांग, अलबरूनी, मार्को पोलो और बर्नियर के विवरण भी हैं जो हमारे देश के बारे में आश्चर्यजनक बातें कहते हैं।
इंडियंस में अरोरा हमारे पूर्वजों के विचारों, विश्वासों और मूल्यों की पड़ताल करते हैं—जिनमें कुछ अभी भी आधुनिक भारत को आकार दे रहे हैं, जबकि अन्य खो गए हैं। यह एक ऐसी मौलिक, शोधपूर्ण और विचारोत्तेजक पुस्तक है जो हमारी नसों में प्रवाहित हो रहे कई तरह के इतिहासों पर प्रकाश डालती है।
Listening Now
The story of Listening Now takes place before the events of Appachana’s 2023 critically acclaimed novel, Fear and Lovely.
Mallika, a child given to weaving, is convinced that the lives of the mothers around her are dull and devoid of passion and fantasizes romantic love. The truth, which lies at the heart of this story, is completely different. Her mother, Padma, her mother’s sister, Shanta, her mother’s two friends, Madhu and Anu, and her grandmother, Rukmini, all hold wrenching secrets; their complex lives and longings are beyond the child Mallika’s comprehension. Set in 1950s and 1960s, this story encompasses the lives of two generations of women in a small, New Delhi neighbourhood, where conventional lives are lived on the surface, while below, secrets seethe—threatening to destroy everything that has been so carefully constructed to accommodate society’s structures and expectations. Rendered through six points of view, Listening Now captures the voices of these women; the spoken conversations as well as all that remains in the realm of silence. Shortlisted for the Crossword Prize when it was first published in 1998, Listening Now holds readers in its embrace from the very first line.
Zin
WITH A FOREWORD BY N.S. MADHAVAN
Seetha, an Indian national and a student at the University of Barcelona, arrives in Diyarbakir, Turkey, in search of her Kurdish lover Devran. Having just found out that she is pregnant, she is desperate to find Devran, who has mysteriously vanished.
Seetha discovers some disturbing truths upon her arrival. The state is trying to trap Devran and his family for alleged terrorist links. The region is in the midst of a harrowing conflagration, where state-sponsored killings, enforced disappearances, political vendettas and torture cells are the norm.
Seetha herself comes under surveillance of the Turkish security forces, who take her into custody and brutally torture her. In the scramble to rescue Sita from their clutches, many find themselves caught up in the conflict between the Kurds and the Turkish government.
Set against the 2015–16 Turkish repression of the Kurdistan movement, Zîn is a novel in which an ordinary love story between people of two different nationalities and cultures is flung into an unexpected, extraordinary political and historical setting. The pacey and emotionally stirring novel throws light on how governments reduce minority communities to a lower status and use them as a tool to seize power—a situation that’s become all too familiar across the world.
The Saffron Storm
The Bharatiya Janata Party (BJP) enjoys a predominant position in Indian politics today. In its journey from coalition to single-party rule, the BJP has changed as much as India appears to have. Veteran journalist Saba Naqvi tells the story of the party’s journey under two very different prime ministers drawn from the same ideological family. In 1998, the author attended the very modest swearing-in ceremony of Atal Bihari Vajpayee in the courtyard of the Rashtrapati Bhavan. In 2014, she was at a mega event at the same venue
when Narendra Modi was sworn in.
The Saffron Storm is both a first-person account of racy events as they unfolded in the nation’s history and a work that raises larger analytical points about the BJP’s growth. It examines the role of the Rashtriya Swayamsevak Sangh cadre and its equations with elected leaders, the calibration of ideology, the issue of political finance and the social expansion of the party, as also the cults of personality that would emerge around, first, Vajpayee and then, more forcefully, around Modi. The book provides a riveting account of the party’s journey from ‘untouchability’ (when allies were unwilling to join) to its presumed ‘invincibility’ today.
This updated edition also describes the enforcement agencies’ action against the party’s opponents, the increasingly centralized command structure of the BJP and the implications of the delimitation exercise due in 2026. The Saffron Storm is a fascinating and readable dive into the contemporary history of the BJP.
Kabuliwala Tatha Anya Kahaniyan/काबुलीवाला तथा अन्य कहानियाँ
‘काबुलीबाला’ में रवि बाबू की श्रेष्ठ कहानियां हैं। ये कहानियां विश्व के सर्वश्रेष्ठ कहानीकारों की रचनाओं के समकक्ष रखी जाती हैं। प्रत्येक कहानी मानवीय प्रेम को अपने में समेटे हुए है और पाठक के अन्तर्मन को झकझोर देती है। ‘काबुलीबाला’ पर एक प्रसिद्ध फिल्म बनी थी, जिसमें स्व. बलराज साहनी ने पठान की यादगार भूमिका निभाई थी।
