Publish with Us

Follow Penguin

Follow Penguinsters

Follow Penguin Swadesh

Trishna se Tripti Tak/तृष्णा से तृप्ति तक

बुद्ध को मरे पच्चीस सौ साल हो गए, लेकिन जिनको भी थोड़ी सी समझ है, उन्हें आज भी उनकी सुगंध मिल जाती है। जिन्हें समझ नहीं थी, उन्हें तो उनके साथ मौजूद होकर भी नहीं मिली। जिनमें थोड़ी संवेदनशीलता है, पच्चीस सौ साल ऐसे खो जाते हैं कि पता नहीं चलता; फिर बुद्ध जीवंत हो जाते हैं। फिर तुम्हारे नासापुट उनकी गंध से भर जाते हैं। फिर तुम उनके साथ आनंदमग्न हो सकते हो। समय का अंतराल अंतराल नहीं होता; न बाधा बनती है। सिर्फ संवेदनशीलता चाहिए। ओशो आज कथा को वैसे ही कह देना, जैसी ढाई हजार साल पहले कही गई थी, गलत होगा; बुद्ध के साथ अन्याय होगा। ढाई हजार साल में जैसे आदमी बदला है, ऐसे ही कथा को भी बदलना चाहिए। तो ही आज के आदमी को पकड़ में आएगी। ढाई हजार साल पहले जो कथा लिखी गई थी, वह तो ऐसा है, जैसे खदान से निकाला गया अनगढ़ हीरा। कोई जौहरी होगा, तो पहचान लेगा। लेकिन साधारण आदमी अनगढ़ हीरे को न पहचान पाएगा। पहले तो उस हीरे को निखारना होगा, साफ करना होगा, तराशना होगा। उस हीरे पर चमक लानी होगी। उस हीरे से धूल, असार झाड़ना होगा, तब साधारण आदमी पहचान पाएगा। 

Maniben Patel / मणिबेन पटेल

मणिबेन पटेल के अद्भुत जीवन, उनके संघर्ष, राजनीतिक सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा की अनसुनी कहानियों को सामने लाती है। यह पुस्तक बताती है कि कैसे सरदार पटेल की बेटी होकर भी उन्होंने अपनी पहचान कर्म, सादगी और निष्ठा से बनाई। इतिहास, राजनीति और प्रेरणादायक जीवनियों में रुचि रखने वालों के लिए यह एक महत्त्वपूर्ण और प्रभावशाली कृति है।

Man aur Manushya/मन और मनुष्य

गौतम बुद्ध ऐसे हैं जैसे हिमाच्छादित हिमालय। पर्वत तो और भी हैं, हिमाच्छादित पर्वत और भी हैं, पर हिमालय अतुलनीय है। उसकी कोई उपमा नहीं है। हिमालय बस हिमालय जैसा है। गौतम बुद्ध बस गौतम बुद्ध जैसे। पूरी मनुष्य-जाति के इतिहास में वैसा महिमापूर्ण नाम दूसरा नहीं। गौतम बुद्ध ने जितने हृदयों की वीणा को बजाया है, उतना किसी और ने नहीं। गौतम बुद्ध के माध्यम से जितने लोग जागे और जितने लोगों ने परम-भगवत्ता उपलब्ध की है, उतनी किसी और के माध्यम से नहीं। – ओशो बुद्ध एक ऐसे उत्तुंग शिखर हैं, जिसका आखिरी शिखर हमें दिखाई नहीं पड़ता। बस थोड़ी दूर तक हमारी आंखें जाती हैं, हमारी आंखों की सीमा है। थोड़ी दूर तक हमारी गर्दन उठती है, हमारी गर्दन के झुकने की सामर्थ्य है। और बुद्ध खोते चले जाते हैं–दूर…हिमाच्छादित शिखर हैं। बादलों के पार! उनका प्रारंभ तो दिखाई पड़ता है, उनका अंत दिखाई नहीं पड़ता। यही उनकी महिमा है। और प्रारंभ को जिन्होंने अंत समझ लिया, वे भूल में पड़ गए। प्रारंभ से शुरू करना; लेकिन जैसे-जैसे तुम शिखर पर उठने लगोगे, और आगे, और आगे दिखाई पड़ने लगा, और आगे दिखाई पड़ने लगेगा। 

Apne Malik Aap/अपने मालिक आप

साक्षीभाव : परम सूत्र
मैं तुम्हें अपने पर नहीं रोकना चाहता। मैं तुम्हारे लिए द्वार बनूँ, दीवार न बनूँ। तुम मुझसे प्रवेश करो, मुझ पर रुको मत। तुम मुझसे छलांग लो, तुम उड़ो आकाश में। मैं तुम्हें पंख देना चाहता हूँ, तुम्हें बाँध नहीं लेना चाहता। इसीलिए तुम्हें सारे बुद्धों का आकाश देता हूँ। मैं तुम्हारे सारे बंधन तोड़ रहा हूँ। इसलिए मेरे साथ तो अगर बहुत हिम्मत हो तो ही चल पाओगे। अगर कमजोर हो, तो किसी कारागृह को पकड़ो, मेरे पास मत आवस्तुतः मैं तुम्हें कहीं ले जाना नहीं चाहता, उड़ना सिखाना चाहता हूँ। ले जाने की बात ही ओछी है। मैं तुमसे कहता हूँ, तुम पहुँचे हुए हो। जरा परों को तौलो, जरा तूफानों में उठो, जरा आंधियों के साथ खेलो, जरा खुले आकाश का आनंद लो। मैं तुमसे यह नहीं कहता कि सिद्धि कहीं भविष्य में है। अगर तुम उड़ सको तो अभी है, यहीं है।  ओ।

Jeene Ke Do Dhang/जीने के दो ढंग

द्रष्टा हो जाना बुद्ध हो जाना है। बुद्धत्व कुछ और नहीं मांगता, इतना ही कि तुम जागो, और उसे देखो जो सबको देखने वाला है। विषय पर मत अटके रहो। दृश्य पर मत अटके रहो। द्रष्टा में ठहर जाओ। अकंप हो जाए तुम्हारे द्रष्टा का भाव, साक्षी का भाव, बुद्धत्व उपलब्ध हो गया। और ऐसा बुद्धत्व सभी जन्म के साथ लेकर आए हैं। इसलिए मैं तुमसे कहता हूं, बुद्धत्व जन्मसिद्ध अधिकार है। जब चाहो तब तुम उसे उठा लो, वह तुम्हारे भीतर सोया पड़ा है। जब चाहो तब तुम उघाड़ लो, वह हीरा तुम लेकर ही आए हो; उसे कहीं खरीदना नहीं, कहीं खोजना नहीं। 

Dara Shukoh

This expansive text on Dara Shukoh (1615-1659), crown prince and eldest son of Shah Jahan, addresses a vacuum in our history. While the great Mughals from Babur to Aurangzeb, have received constant attention, the poet-prince has largely been excised out of public memory and discourse.

A scholar, philosopher, and a patron of the arts, Dara Shukoh was known for his deep interest in mysticism and his efforts to bridge the gap between Hinduism and Islam. However, despite his intellectual prowess and progressive vision, Dara’s life was marked by political turmoil, culminating in his tragic defeat and execution by his brother Aurangzeb.

In this compelling re-examination, Amit Ranjan resurrects Dara’s enduring legacy of syncretism and cosmopolitanism, offering a nuanced portrait of the prince. By exploring the depths of his philosophy and the drama of his downfall, the book ponders a tantalizing counterfactual: What might have been—had Dara, not Aurangzeb, steered the course of history?

HAEMIN SUNIM 3 BOOKS BOXSET: The Things You Can See Only When You Slow Down, Love for Imperfect Things and When Things Don’t Go Your Way – Mindfulness, Healing and Calm Gift Set

In a fast-paced and often overwhelming world, this thoughtfully curated 3-book box set by bestselling Zen Buddhist monk Haemin Sunim offers calm, reassurance, and clarity.

Rooted in Buddhist philosophy yet written for modern life, these books address stress, self-doubt, emotional pain, and the search for meaning with warmth, honesty, and compassion.

Included Titles
The Things You Can See Only When You Slow Down
A global bestseller that gently reminds readers how slowing down, being present, and paying attention can bring clarity, balance, and deeper happiness.

Love for Imperfect Things
A comforting exploration of self-acceptance and compassion, showing how embracing imperfection can lead to healthier relationships and inner peace.

When Things Don’t Go Your Way: Zen Wisdom for Difficult Times
A source of calm and resilience, offering Zen insights for navigating disappointment, uncertainty, and life’s inevitable challenges.

Why Collect This Box Set
• A complete emotional and mindfulness journey, covering presence, self-love, and resilience
• Combines ancient Zen wisdom with contemporary emotional insight
• Addresses universal experiences such as stress, failure, self-criticism, and uncertainty
• Written in a gentle, reassuring voice that resonates across cultures and age groups
• Ideal for reflection, comfort, and personal growth over time • A cohesive collection designed to be revisited again and again

This Haemin Sunim box set is a compassionate companion for anyone seeking calm, clarity, and strength during both ordinary and difficult moments of life.

From Mundane to Meaningful

In the hustle and bustle of our daily lives, it is easy to lose sight of what truly matters. We often find ourselves caught in the cycle of our daily routine, where each day resembles the next, and our work becomes merely that—work. However, what if there were a way to break free from this monotony? What if we could transform our routine tasks into meaningful endeavours that inspire our passion and motivation? From Mundane to Meaningful serves as a guide to achieving precisely that. It addresses the most fundamental question: What is it, at the core, that fuels our actions and imparts purpose to our lives? What drives us to excel in our personal lives, relationships, careers, sports and every other integral aspect of our existence?

Nainan Mein Aan-Baan / नैनन में आन-बान

शास्त्रीय और लोक संगीत को समावेशी ढंग से समझने के लिए यह किताब एक मार्गदर्शी है। यहाँ परंपरा और नवाचार के मध्य उस महीन फाँक को सहेजने का जतन किया गया है, जो हमारी पारंपरिक प्रदर्शनकारी कलाओं और भारतीय परंपरा के बीच एक सेतु का निर्माण करती है। यह पुस्तक बारह मूर्धन्य शास्त्रीय गायकों के सांगीतिक स्वरूप को समझने का वैचारिक प्रयास है, जिसमें केसरबाई केरकर, उस्ताद बड़े ग़ुलाम अली ख़ाँ, रसूलनबाई, सिद्धेश्वरी देवी, उस्ताद अमीर ख़ाँ, पंडित भीमसेन जोशी, बेगम अख़्तर, पंडित कुमार गंधर्व, गंगूबाई हंगल, गिरिजा देवी, किशोरी अमोनकर और पंडित जसराज शामिल हैं।
पुस्तक उस मार्ग पर भी जाती है, जहाँ देसी और मार्गी, शास्त्रीय और लोक से लेकर फिल्म संगीत की ज्यामिति में परंपराएँ साँस लेती हैं। यहाँ अयोध्या की सांगीतिक परंपरा और अवध क्षेत्र से लेकर पुष्टिमार्गीयों का हवेली संगीत और बृजमंडल का सलोना उत्सव, ओडिसी नृत्य और भरतनाट्यम की वैचारिक छवियाँ, बाईयों का ज़माना और उपशास्त्रीय गायन के प्रकारों ठुमरी, टप्पा, चैती, कजरी से लेकर ध्रुपद की विवेचना, रागदारी का शिल्प, सभी कुछ मौजूद हैं।
इस किताब में, एक ओर राग मालगूँजी या देव गंधार की पुकार है, तो दूसरी तरफ कर्नाटक शैली में गाए जाने वाले भजन-कृष्णानी बेगने बारो की गूँज सुनाई देती है।

What They Don’t Tell You About Marriage

About to commit to a relationship and wondering what lies ahead?
Already married and quietly googling “Is this normal…” at 2 a.m.?
Or looking for ways to reconnect with your long-term partner?

This book is your wake-up call and roadmap. Couples therapist Yashodhara Lal pulls back the curtain on what no one tells you: the real work that begins after the honeymoon. Drawing on years of clinical experience and her own two-decade marriage, she guides you through the stages of long-term relationships — normalising conflict, misunderstandings, unmet expectations, and the unconscious games couples play. You’ll learn how to manage differences, make genuine apologies, truly appreciate each other’s unique ways of loving (and quirks), and handle tough topics like money, sex, in-laws, parenting, and even betrayal with clarity and confidence.
Bold, compassionate, and refreshingly real, this book replaces fairy-tale romance with practical tools that help you understand — and transform — your relationship.

error: Content is protected !!